Posts

Showing posts from March, 2021

सरकारी बैंकों के स्टाफ को राहत:वित्त मंत्री ने कहा- बैंकों का प्राइवेटाइजेशन होने पर स्टाफ का नुकसान नहीं होने देंगे, सैलरी और पेंशन का ध्यान रखेंगे

Image
निजीकरण के विरोध में कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले 2 दिन की हड़ताल पर हैं वित्त मंत्री ने कहा, देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए SBI के साइज वाले कई बड़े बैंकों की जरूरत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि जिन बैंकों को दूसरे सरकारी बैंक में मिलाया जा रहा है या जिन वित्तीय कंपनियों को सौंपा जा रहा है, उनके कर्मचारियों के हितों का नुकसान होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सैलरी, स्केल, पेंशन, उनकी सर्विस के सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा। वित्तीय संस्थानों को बेचने के फैसले हड़बड़ी में नहीं कैबिनेट मीटिंग के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि संस्थानों को बंद नहीं किया जा रहा है और न ही वर्कर्स को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बैंकों के विलय और वित्तीय संस्थानों का निजीकरण करने के फैसले हड़बड़ी में नहीं ले रही है। केंद्र उनके स्टाफ के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। वित्त मंत्री का बयान तब आया है, जब बैंकों के निजीकरण के विरोध में उनके कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले 2 दिन की हड़त...

कोरोना पर आज बड़ी बैठक:PM मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे, वैक्सीनेशन और पाबंदियों पर अहम फैसले मुमकिन.

Image
  देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि PM मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में कोरोना से बने हालात, वैक्सीनेशन की स्थिति और संक्रमण को काबू करने के लिए की जा रही कोशिशों पर फीड बैक ले सकते हैं। इससे पहले मोदी ने देश में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने से पहले जनवरी में मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बार की बैठक में देश भर में सख्त पाबंदियों पर भी फैसला हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमने मीटिंग से जुड़े हर पहलू के लिए तैयारी कर ली है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एंड एडवाइजर डॉ. सुनीला गर्ग ने कहा कि इस समय वैक्सीनेशन कवरेज और कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। वैक्सीनेशन के लिए लोगों की झिझक को देखते हुए यह प्रोग्राम धीमा हो गया है। दूसरी बात देश में बढ़ते मामलों की संख्या दूसरी लहर शुरू होने की ओर इशारा कर रहे हैं। बैठक में दोनों मसले ...